स्टेनलेस स्टील गुमटेदार सॉकेट कैप हेड शोल्डर स्क्रू

शीर्षों के चिह्नन के बारे में महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ:

 

1) सही शीर्ष चिह्नन के लिए अलग-अलग फोटो चित्र देखें।

 

2) मेट्रिक आमापों के लिए विनिर्माण दिशा-निर्देश: 6 मिमी या इससे अधिक वाले सभी शोल्डर व्यासों में शीर्षों को खुरदरा किया जाता है और उन पर एएमपीजी की मुहर लगाई जाती है। इससे कम शोल्डर व्यासों पर एएमपीजी का शीर्ष चिह्न केवल शीर्ष के चारों ओर रहता है।

 

3) खुरदुरे और चिकने शीर्षों में प्रमुख अंतर शोल्डर व्यास और लंबाई के प्रति सहिष्णुता में निहित है। चिकने शीर्ष वाले स्क्रू में और भी अधिक कसी हुई शोल्डर सहिष्णुता होती है, जबकि खुरदुरे शीर्ष वाला उत्पाद रेंज अधिक बड़ा है। चूँकि खुरदुर रखने का मुख्य कारण उँगलियों से पकड़ना आसान बनाना है, इसलिए एएमपी शीर्ष मुहर ऊपर (1) और (2) में बताए गए प्रकार्यों को छोटे शोल्डर व्यासों के लिए पूरा कर देता है।

 

खुरदुरे शीर्ष वाले शोल्डर स्क्रू कसी हुई सहिष्णुता के लिए परिशुद्धता के साथ बनाए जाते हैं और वे मशीनों और अन्य अतिमहत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त हैं। इनका उपयोग घूमने वाली भुजाओं, लिंकों और उत्तोलकों (लीवर) में बियरिंग पिनों के रूप में, कैम रोल में शाफ्ट के रूप में, अन्य घूमने वाले पुर्जों में तथा स्टड बोल्टों में आम तौर पर देखा जा सकता है।

 

शोल्डर व्यास में मेट्रिक सहिष्णुताएँ ये हैं: -0.010 मिमी से -0.040 मिमी। शोल्डर लंबाई सहिष्णुताएँ ये हैं:  +0.25 मिमी से -0.00 मिमी। 8, 10, 16 और 20 मिमी शोल्डर व्यास वाले स्क्रू ISO 7379-1983 आयामों के अनुसार बनाए जाते हैं। 3, 4, 5, 6 और 12 मिमी व्यास वाले स्क्रू AMPG 2013.ZS.02 के अनुसार बनाए जाते हैं। मेट्रिक खुरदुरे सॉकेट शोल्डर स्क्रू में वर्ग 5g6g का थ्रेड फिट रहता है।

 

शोल्डर व्यास में इंच सहिष्णुताएँ ये हैं: -0.002" से -0.004"  (ऋमात्मक दो हज़ारवाँ से लेकर ऋणात्मक

चार हज़ारवाँ इंच)। शोल्डर लंबाई सहिष्णुताएँ ये हैं: +0.005" से -0.005"। 1/4" और इससे अधिक

शोल्डर व्यास वाले स्क्रू ASME B18.3 स्पेसिफिकेशन को पूरा करते हैं या इससे बेहतर होते हैं।

इससे कम शोल्डर व्यास वाले स्क्रू AMPG 2013.ZS.01 के अनुसार विनिर्मित किए जाते हैं। इंच खुरदुरे सॉकेट

शोल्डर स्क्रू में वर्ग 3A का थ्रेड फिट रहता है।

 

 

प्रकार 316 (A4) जंगरोधी इस्पात 303 (A1/A2/18-8) जंगरोधी इस्पाद से अधिक संक्षरण प्रतिरोध प्रदान करता है। इसका रासायनिक संसाधन और समुद्री परिवेशों में व्यापक स्तर पर उपयोग होता है क्योंकि 316 जंगरोधी इस्पाद में मौजूद मोलिब्डेनम क्लाइरडों के संक्षरण के प्रति अधिक प्रतिरोध प्रदान करता है।